वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। हिंदू जनजागृति समिति ने आगामी 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को तत्काल रद करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित इस आशय का एक ज्ञापन शुक्रवार को एडीएम सिटी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सिर्फ हाथ न मिलाना पर्याप्त नहीं है। पाकिस्तान का पूरी तरह बायकाट होना चाहिए। पदाधिकारियों ने वैलेंटाइन डे को कुप्रथा बताते हुए इसपर भी अंकुश की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता संजीवन यादव, अधिवक्ता मदन मोहन, अधिवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुनील कुमार, विश्‍वनाथ कुलकर्णी, विनोद कुमार चौरसिया शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...