नई दिल्ली, अगस्त 20 -- त्योहार का समय चल रहा है और ऐसे में ट्रेन में अच्छी सीट और टिकट मिलना दोनों ही दुर्लभ हो जाते हैं। लोग मजबूरी में जनरल में सफर कर लेते हैं लेकिन उसमें बैठने की जगह नहीं मिलती और भीड़ में खड़े रहना भी मुश्किल है। ऐसे में लोग थोड़े ज्यादा पैसे देकर तत्काल में टिकट कराने का मन बना लेते हैं लेकिन तत्काल में टिकट करना भी आसान नहीं होता। कई बार टिकट बुक नहीं होती लेकिन पैसे कट जाते हैं। कभी टिकट बुक हो जाती है, तो पेमेंट फंस जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि तो हम बताते हैं कि तत्काल टिकट बुक न होने पर रिफंड कब और कैसे मिलेगा और कुछ गलतियों को करने से जरूर बचें।तत्काल टिकट बुक करते समय न करें ये गलतियां तत्काल टिकट अगर आपने कभी भी बुक किया होगा, तो जानते होंगे कि उसमें एक-एक सेकंड कितना कीमती होता है। ऐसे में अगर आप...