तत्काल टिकट को लगने वाली कतार की निगरानी करेगी आरपीएफ
जमशेदपुर, जून 20 -- टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के अन्य स्टेशनों पर तत्काल टिकट की बुकिंग आरपीएफ जवानों की निगरानी में होगी, ताकि रातभर कतार लगने वालों को नंबर के अनुसार तत्काल टिकट की सुविधा मिल सके। सूचना के अनुसार, कतार में जबरन घुसने की शिकायत एक यात्री ने की थी। इसके बाद चक्रधरपुर मंडल से तत्काल बुकिंग के समय सुरक्षा जवानों और आरक्षण केंद्र के कर्मचारियों को चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है। हालांकि, टाटानगर स्टेशन पुस्तिका में चार महीने पूर्व तत्काल बुकिंग के समय टिकट कालाबाजारी के सक्रिय होने की शिकायत हुई थी, लेकिन बाद में यात्री ने शिकायत वापस ले ली थी। बताया जाता है कि तत्काल टिकट लेने की इच्छुक लोग रात में आकर एक कागज पर श्रेणी के अनुसार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। लेकिन निगरानी नहीं होने से तत्काल टिकट बुकिंग के समय आए दिन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.