देवरिया, जून 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। लगन शुरू होने के बाद एक बार फिर रेल तत्काल टिकट को लेकर दलाल सक्रिय हो गए हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल होने के चलते ई-टिकट दलाल प्रतिबंधित साफ्टवेयर के जरिये तत्काल टिकट तैयार कर रहे हैं। साथ ही एक-एक टिकट पर 500 से एक हजार रुपये तक की अधिक की वसूली कर रहे हैं। उधर सीआईबी व आरपीएफ भी सक्रिय हो गई है। एक दिन पहले आरक्षण काउंटर से एक टिकट दलाल को सीआईबी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था。 यह भी पढ़ें- लगन: तत्काल टिकट को दलाल हो गए सक्रियलगन का समय इस समय लगन का समय चल रहा है। लोग लगन में हिस्सा लेने के लिए अपने घरों को आए हैं। लगन संपन्न होने के बाद लोग अपने गन्तव्य को निकलने लगे हैं। लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल है, ऐसे में लोगों के सामने तत्काल टिकट ही एक सहारा है, लेकिन तत्काल टिकट...