तत्कालीन एसपी और एएसपी गवाही के लिए तलब, सुनवाई 3 को
लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में तत्कालीन एसपी विजय ढुल और एएसपी अरुण कुमार को गवाही के लिए तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 3 जून को होगी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। इस काण्ड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। दोनों मुकदमों की सुनवाई अब जिला जज शिवकुमार सिंह की कोर्ट में हो रही है। पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्र आदि के मुकदमे में अभियोजन के 49 वें गवाह तत्कालीन सीओ संजयनाथ तिवारी से बचाव पक्ष को जिरह करनी थी। लेकिन संजयनाथ तिवारी के गैरहाजिर होने पर मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.