पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दहेज हत्या के एक मामले में लापरवाही पर तत्कालीन एसडीपीओ समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर आईजी विवेकानंद ने एक्शन लिया है। इसमें पूर्णिया के तत्कालीन सदर वन एसडीपीओ पंकज कमार शर्मा से शो-कॉज मांगा गया है, जबकि मरंगा के तत्कालीन एसएचओ रूपक रंजन सिंह एवं केस के आईओ ज्योति चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तत्कालीन एसएचओ एवं आईओ पर विभागीय कार्रवाई संचालित करने का भी निर्देश दिया गया है। आरोप है कि वर्ष 2024 में दहेज हत्या का एक केस दर्ज करने में विलंब किया गया। केस की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जांच के दौरान वादी का बयान नहीं लिया गया तथा इलेक्ट्रोनिक साक्ष्यों की जांच नहीं की गई। साथ ही साक्ष्यों के बयान भी जैसे- तैसे दर्ज किए गए, जबकि कांड के पर्यवेक्षण का स्तर भी संतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.