सहरसा, जुलाई 20 -- सहरसा। जिले के तत्कालीन सदर अनुमंडल पदाधिकारी मो जहांगीर आलम के विरूद्ध सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा 2017 में परिवाद दायर किया गया था। जिला पदाधिकारी से किए गए अनुरोध के आलोक में सासंद से प्राप्त परिवाद पत्र की प्रति पुनः जिला पदाधिकारी को उपलब्ध करायी गयी। जिला पदाधिकारी से विस्तृत जांच कर जांच प्रतिवेदन इस विभाग को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। 05 सदस्यीय जांच टीम द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में परिवाद पत्र में अंकित आरोपों को प्रथम दृष्टया निराधार प्रतिवेदित किया गया। डीएम से प्राप्त जांच प्रतिवेदन समीक्षोपरांत सक्षम प्राधिकार द्वारा इस परिवाद प्रकरण में प्रतिवेदित परिवाद प्रकरण को संचिकास्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...