आजमगढ़, फरवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसआईआर के तहत विशेष अभियान दिवस पर गुरुवार को जिले के सभी 3869 मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर संबंधित बीएलओ द्वारा प्रारूप-6, प्रारूप-7 एवं प्रारूप-8 पर दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की की गई। साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष अभियान के तहत विशेष अभियान दिवस पर गुरुवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर संबंधित बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान प्रारूप-6, प्रारूप-7 एवं प्रारूप-8 पर दावे एवं आपत्तियां भी प...