आदित्यपुर, जून 23 -- बागबेड़ा थाना पुलिस ने तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना को गिरफ्तार किया है। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि रामनगर निवासी दीपक तिवारी उर्फ काना जिसे तड़ीपार किया गया है, जबकि वह बागबेड़ा थाना क्षेत्र में सक्रिय है। प्रशासन द्वारा उसे 18 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक तड़ीपार घोषित किया गया था। इसके बावजूद वह सरकारी आदेश का उल्लंघन कर लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। डीएसपी ने बताया कि तड़ीपार अवधि के दौरान भी उसके खिलाफ बागबेड़ा थाने में दो नए मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 6 मई 2026 को मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामला तथा 13 जून 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला शामिल है...