जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- परसुडीह पुलिस ने बीते दिनों अपराध की योजना बनाते तड़ीपार अपराधी रौशन सिंह उर्फ पाका को गिरफ्तार किया था। इधर, पुलिस ने रौशन के खिलाफ तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने की प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकिर आलम के बयान पर दर्ज की गई है। बता दे कि पुलिस ने बीते दिनों चार अपराधियों को अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार किया था इसमें रौशन भी शामिल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...