बदायूं, मई 7 -- दातागंज। नगर पालिका की अनदेखी के चलते घायल हुए एक नंदी को उपचार नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने नंदी को उपचार दिलाने के लिए अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक नंदी चारे की तलाश में गंगोला मे पलिया रोड पर पहुंच गया था, जहां वह किसी तरह से गड्ढे में गिर गया। लोगों ने ट्रैक्टर से बांधकर उसे बाहर निकाला तो इस दौरान उसके गंभीर चोट लग गई। इसके चलते वह चल नहीं पा रहा है। चार-पांच दिन से नंदी वहीं पर पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवंश संरक्षण के लिए सरकार द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है,लेकिन यहां पर नंदी के उपचार के लिए कोई ध्यान देने वाला ही नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...