नई दिल्ली, अगस्त 19 -- पश्चिम बंगाल में सेंट्रल कोलकाता के एक होटल में आग लगने से कम से कम 9 लोग झुलस गए। अब इस हादसे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां न तो फायर एक्जिट था और ना ही आग बुझाने की कोई उचित व्यवस्था। वहीं बिल्डिंग में एक साथ कई होटल चल रहे थे। होटल के कमरे इतने छोटे थे कि इमरजेंसी की स्थिति में अफरा तफरी मचनी तय थी। अब आग ने यहां 9 जिंदगियां लील ली हैं। गौरतलब है कि बीती रात यहां न्यू मार्केट क्षेत्र के मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। इसके बाद यहां दम घुटने से एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में से ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं...