मैनपुरी, जून 14 -- एलाऊ। जागीर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर स्थित गोशाला में गोवंशों की उचित देखभाल नहीं हो रही है। बीमार और कमजोर गोवंशों को कौवों द्वारा नोचा जा रहा है। लेकिन गोशाला में देखरेख करने वाले जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गोवंशों की इस तरह की हालत देख प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। रविवार को मलिकपुर गोशाला में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि गोवंश काफी समय से गंभीर हालत में पड़ा हुआ था, लेकिन उसके उपचार के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उसे कौवे नोचते रहे। लोगों ने पंचायत सचिव और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गोवंशों को हरा चारा, भूसा पर्याप्त नहीं मिलता। ग्रामीण शेर सिंह ने कहा कि गोशाला की समस्याओं के लिए अधिकारियों को भी...