आगरा, मई 28 -- सदर क्षेत्र में एक गो माता गंभीर घायल अवस्था में सड़क किनारे पीड़ा से कराह रही थी। उसके शरीर के घाव इतने गहरे हो चुके थे कि उनमें कीड़े पड़ गए थे। दर्द और बेबसी से जूझ रही इस मूक गो माता को देखकर क्षेत्रीय लोगों का हृदय द्रवित हो उठा। किसी सजग नागरिक ने पूर्व में समाचार पत्र में प्रकाशित महावीर हेल्पलाइन नंबर 917466000860 पर संपर्क कर आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन को सूचना दी। राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन ने बिना समय गंवाए तुरंत रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिवप्रसाद शर्मा से संपर्क किया और घायल गो माता के रेस्क्यू एवं उपचार की व्यवस्था करने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही आश्रम की रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर घायल गो माता को सुरक्षित बाहर निकालकर अशोक जैन गोशाला एवं चिकित्साल...