उरई, जून 17 -- उरई। संवाददाता बुधवार सुबह तड़के हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर भी पानी भर जाने से छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश के चलते मोहल्ला पटेल नगर, राजेंद्र नगर, नया रामनगर, इंदिरा नगर व कालपी रोड के निचले हिस्सों में घरों के सामने पानी भर गया। कई स्थानों पर नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया। दोपहिया व ऑटो चालकों को पानी से होकर निकलना पड़ा। हालांकि बारिश रुकने के कुछ देर बाद ही तेज धूप निकल आई। यह भी पढ़ें- चोपड़ा बाजार में जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी, नाला निर्माण की मांग तेज धूप के साथ ही उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह बारिश से मिली राहत कुछ ही देर में गर्मी और पसीने में ...