अमरोहा, नवम्बर 20 -- हसनपुर। गुरुवार तड़के आसमान में घने कोहरे की चादर तन गई। कोहरे की वजह से सुबह के वक्त यातायात प्रभावित हुआ। पिछले कई दिन से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता कम होने की वजह से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। अलीगढ़ व संभल मार्ग पर ट्रैफिक रेंगकर गुजरा। धूप निकलने पर कोहरे की चादर छटी तो यातायात सुचारू हुआ। उधर, सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरे में और भी इजाफा हो सकता है। यह गेहूं बुआई के लिए उपयुक्त मौसम बताया जा रहा है। सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डॉ.शिव सिंह ने बताया कि किसान जल्द बुआई कार्य संपन्न कर लें। गेहूं बुआई के लिए इस वक्त उपयुक्त तापमान है। ऐसे में पौधे में पर्याप्त कल्ले बनेंगे, जिससे भरपूर उत्पादन मिलेगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.