बदायूं, जुलाई 25 -- बिसौली, संवाददाता। दूध की पिकअप और ईको की टक्कर ने ली बुआ भतीजे की जान चली गई। सामने से तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ईको कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार धमाके के साथ मची चीखपुकार के बाद यहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने कस्तूरी व उसके भतीजे मुंशी को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घायलों के मुताबिक देर रात सभी खाना खाने के बाद बैन गांव स्थित घर से जात करने के लिए आसफपुर इलाके में आ रहे थे। चालक सहित कार में 11 छोटे बड़े सवार थे। घायलों के मुताबिक जात में सुबह परिक्रमा व पूजा होती है, इसके चलते सभी लोग रात में ही मंदिर पर पहुंचने में की उम्मीद लिए घर से रवाना हुए थे। उन्हें क्या पता था कि रास्ते म...