हाथरस, मई 4 -- हाथरस। मौसम का पल-पल मिजाज बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। सोमवार को तड़के भी शहर मे आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह मौसम काफी ठंडक रही। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। पूरे दिन मौसम सफ रहा और तेज धूप खिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी आंधी आ रही है तो कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज धूप खिल रही है। सोमवार तड़के तीन से चार बजे अचानक से मौसम का मिजाज खराब हो गया। यह भी पढ़ें- देर शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई। काफी देर तक शहर और आस-पास के इलाकों में बारिश जारी रही। तड़के हुए बारिश का असर सुबह साफ तौर पर मौसम में...