तटीय गांवों और रिहायशी इलाकों में पानी घुसने का खतरा
गाजीपुर, अगस्त 24 -- सैदपुर। गंगा और गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। संभावित स्थिति को देखते हुए विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर आपदा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटीय गांवों और रिहायशी इलाकों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त राहत सामग्री, नाव और स्टीमर की व्यवस्था करने के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली और पशु चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। यह भी पढ़ें- गंगा में उफान: फरक्का बराज पर सम्राट चौधरी ने बंगाल के सीएम शुभेंदु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.