नई दिल्ली, जुलाई 28 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिग समानता को लागू किया जाएगा। इसके तहत सभी पदों पर महिलाओं और पुरूषों को समान अवसर मिलेंगे। इसी तरह ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता हुए कार्मिकों के परिजनों को मृत मानते हुए तत्काल अनुग्रह राशि दी जाएगी। मंगलवार को दिल्ली के कर्तव्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने यह घोषणा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल की असाधारण सेवा की सराहना करते हुए कहा कि नई नीति बल के मनोबल को और मजबूत करेंगी। बता दें कि बल 2027 में अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगा। पहली नीति के तहत तटरक्षक बल में अधिकारियों की भर्ती को जेंडर न्यूट्रल बनाया गया है। महिला उम्मीदवारों को उनके पुरुष समकक्षों की भांति अल्पकालिक सेवा नियुक्तियों (एसएसए) और स्थाई नियुक्तियों (पीए) में सम...