नई दिल्ली, जून 27 -- भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सुरक्षा, टोही और नाविकों के बचाव अभियानों के साथ तटीय निगरानी को मजबूत करने के लिए शनिवार को आईसीजीएस अक्षय को बेड़े में शामिल किया। यह गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित एक नई पीढ़ी का तेज गश्ती पोत है। इस स्वदेशी पोत को वास्को स्थित गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया गया। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा डिजाइन और निर्मित इस पोत का निर्माण केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के तहत किया गया है। यह देश की स्वदेशी पोत निर्माण क्षमता को प्रदर्शित करता है। यह भी पढ़ें- तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल हुआ आईसीजीएस अक्षय आधिकारिक बयान के अनुसार अक्षय नामक इस पोत का अर्थ अविनाशी है। यह भारतीय तटरक्षक बल की देश के समुद्री हितों की रक्षा...