बस्ती, सितम्बर 4 -- बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से मैरुंड गांव सुविका बाबू और आंशिक रूप से टेढ़वा गांव के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। माझा क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। तटबंध विहीन गांव सतहा, बलुईया, विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, श्रीराम पुरवा और बरदिया लोहार, कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से खलवा गांव तक करीब दो किमी के दायरे में नदी का दबाव बढ़ गया है। वहीं, जिला विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव ने सभी बाढ़ क्षेत्र के खंड विकास अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि सभी बाढ़ क्षेत्र के बीडीओ यह सुनिश्चित करें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मंडल स्तर, जनपद स्तर, जन प्रतिनिधिगण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण के दौरान वे उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- Basti News: विक्रमजोत क्षेत्र के निचले इलाके में फैल गया बाढ़ ...