मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मोतीपुर। नोनिया डीह गांव के समीप बुधवार को तिरहुत उपवितरणी लखनसेन का तटबंध टूटने से गेहूं और सरसों की फसल डूब गई। ग्रामीणों ने बताया उक्त नहर के तटबंध में सुबह से रिसाव हो रहा था। बताया कि 15 से 20 फीट तक तटबंध टूटा गया। देखते ही देखते दर्जनों एकड़ में लगी फसल डूब गई। ग्रामीण उपेंद्र सिंह, विजय सिंह, कौशलेंद्र सिंह एवं बालेंद्र राय ने बताया कि तटबंध को देखने कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...