मुंगेर, अगस्त 9 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। बाढ़ और कटाव से लोगों को बचाने वाले तटबंधों की सुरक्षा को लेकर मुंगेर में सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आ रहा है। तटबंधों को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पौधारोपण कार्य को लेकर पिछले कई वर्षों से गंभीरता नहीं दिखाई गई। तटबंध के किनारे न तो बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए और न ही पूर्व में लगाए गए पौधों के संरक्षण की कोई प्रभावी व्यवस्था दिख रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाढ़ के समय तटबंधों की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे है? यह भी पढ़ें- Samastipur News: पौधरोपण पर लाखों रुपये खर्च, संरक्षण के अभाव में सूख रहे पौधेवन विभाग से मनरेगा तक जिम्मेदारी तय नहीं: तटबंधों के किनारे पौधारोपण की जिम्मेदारी किस विभाग की है और पिछले वर्षों में कितने पौधे लगाए गए, इसका स्पष्ट ज...