भागलपुर, जुलाई 1 -- नवगछिया, निज संवाददाता। भागलपुर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने मंगलवार की सुबह बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर इस्माईलपुर-गोपालपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पर संख्या सात से लेकर स्पर संख्या नौ तक चल रहे कटावरोधी कार्य को बारीकी से देखा। उन्होंने चल रहे एंटीरोजन काम की गुणवत्ता की जांच की।

कार्य की गुणवत्ता की जांच सीट पाइलिंग, बोल्डर क्रेएटिंग कार्य की तकनीकी जानकारी ली। कार्य की धीमी गति और निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूर्ण नहीं होने पर संवेदक पर जमकर बिफरी। डीएम ने जल संसाधन विभाग के अभियंता को भी तल्ख अंदाज में कार्य को मजबूती और समय पर करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर कार्य में किसी तरह की अनियमितता पाई गई, या फिर पिछली बार वाली हालात यहां पर हुई या फिर तटबंध पर सुरक्षा में चूक हुई ...