उन्नाव, जून 20 -- बीघापुर, संवाददाता। तगादे से बचने के लिए युवक ने लूट की झूठी कहानी रच पुलिस को घंटों परेशान किया। कोतवाली क्षेत्र के निबई चौकी अंतर्गत महरामऊ खरौली गांव निवासी कमलाकांत पुत्र गोवर्धन यादव ने दोपहर में पुलिस को सूचना दी कि मैकूतेली मार्ग पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक सहित रोककर 60 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्र, थाना प्रभारी अरविंद कुमार व चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल के आसपास चेकिंग शुरू कराई। सीओ ने आसपास हाइवे के सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले। जो हुलिया बताया था। उस हुलिया के बाइक सवार किसी भी सीसीटीवी की फुटेज में नजर नहीं आए। इस पर कमलाकांत से सख्ती से पूछताछ की, जिसपर उसने बताया कि नेवरना गांव निवासी रामचंद्र का 60 हजार रुपया बकाया था। आएदिन वह अपने रुपये मांग रहे थे। शनिवार ...