प्रयागराज, मई 20 -- झलवा निवासी अश्वनी कुमार पांडेय ने विजय उर्फ लंगड़ा पर उधार के रुपये मांगने पर गालीगलौज, धमकी और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। अश्वनी कुमार के मुताबिक वह काली माता मंदिर अखाड़ा के सामने फल की दुकान लगाता है। आरोप है कि विजय उनकी दुकान से करीब 1500 रुपये कीमत का फल उधार ले गया था। उन्होंने तगादा किया तो आरोपी ने पहले गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में घर बुलाकर अपने पिता के साथ मिलकर मारपीट की। यह भी पढ़ें- पेड़ में बांधकर पीटने के मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...