कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कपूरपुर गांव के एक व्यक्ति को सरिया खरीदने के लिए एडवांस में दिए गए रुपए का तगादा करना महंगा पड़ गया। दुकानदार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी सलाउद्दीन खां ने बताया कि उसने नगर के सौरिख तिराहे पर लोहे और सरिया का व्यवसाय करने वाले एक व्यापारी को 22 दिसंबर 2024 को सरिया खरीदने के लिए 1 लाख रुपये दिए थे। पैसे लेने के बाद से वह न तो सरिया दे रहा है और न ही रकम वापस कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार अपने पैसे या सरिया की मांग करता रहा। बीते महीने उसने 8 अप्रैल 2026 को भुगतान या सामान देने का वादा किया था। तय तिथि पर जब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.