नई दिल्ली, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दुखद खबर सामने आई है। पीजीआई क्षेत्र की सतगुरुपुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह महज कुछ मिनटों में एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। तख्त के नीचे रखी पानी से भरी बाल्टी में गिरने से छह माह के मासूम की मौत हो गई। मां उसे बचाने के लिए चार प्राइवेट अस्पतालों तक दौड़ी, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पहली संतान को खोने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। बच्चे की मां बार-बार बेसुध हो जा रही है। मूल रूप से गोंसाईगंज-सुलतानपुर रोड क्षेत्र निवासी कुलदीप अपनी पत्नी शिवानी के साथ पिछले डेढ़ साल से पीजीआई के सतगुरुपुरम कॉलोनी, चरन भट्ठा रोड पर किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी और छह माह का बेटा शिवांश उनकी ...