सासाराम, मार्च 1 -- सासाराम। नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा मोहल्ला से स्कार्पियो चोरी हो गई। चालक धनजी पासवान औरंगाबाद से बारात से लौटने के बाद अपने घर स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में स्कार्पियो खड़ी की थी। सुबह में देखा तो गाड़ी दरवाजा के बाहर से गायब थी। मामले की सूचना गाड़ी मालिक को दी। जिसके बाद गाड़ी मालिक शिवसागर थाना के कुम्हऊं निवासी सुजीत कुमार ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। सुजीत कुमार फिलहाल न्यू एरिया के पंचशील मोहल्ले में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...