प्रयागराज, अप्रैल 16 -- फाफामऊ बाजार निवासी बिंदू सोनी ने शिवकुटी पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी सब्जी की दुकान से तारा देवी सब्जी लाकर गोविंदपुर में बेचती थी। वह पिछले कई महीनों से उधार सब्जी ले रही थी। करीब 65 हजार रुपये बकाया होने पर 14 अप्रैल को उसने पैसे देने के लिए बुलाया। पैसे लेने पहुंचने पर तारा देवी और उसके बेटे ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। यह भी पढ़ें- मारपीट कर घायल करने का आरोप यह भी पढ़ें- महिला को डंडे से जमकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...