कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नियामत का पूरा मजरा भीटी गांव में तकादा करने पर देवर-भाभी की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नियामत का पूरा मजरा भीटी निवासी लवलेश कुमार ने बताया कि वह इलाके के पठन पुरवा गांव में रहने वाले सुनील कुमार के साथ मजदूरी करने प्रयागराज जाता था। सुनील का मामा विनोद पीड़ित के गांव में ही रहता है। पीड़ित के मुताबिक उसको सुनील से दो हजार रुपया लेना था। बुधवार की शाम फोन पर इसके लिए तकादा किया गया। इसी बात को लेकर सुनील का मामा विनोद गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे प्रदीप के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की भाभी को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थान...