कन्नौज, अप्रैल 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। मंगलवार की रात तेज आंधी और बारिश के साथ ही उपलवृष्टि की बौछार भी देखी गई। तेज आंधी में बिजली की केबल, वृक्ष उखड़ गए। जिससे तकरीबन 18 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप्प रही।33 केवीए की मेन लाइन भी ट्रिप हो गई। इसके अलावा 11 केवीए की लाइन भी कई जगह क्षति ग्रस्त हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज परिसर में पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से बिजली का तार टूट गया। और जमीन पर गिर गया। इससे स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा छा गया। 33 केवीए की लाइन में फाल्ट आने के कारण नगर का बिजली उप केंद्र पूरी तरह ठप्प हो गया। जिससे नगर समेत तकरीबन डेड़ सैकड़ा गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गई। लगभग 16 से 18 घंटे तक लगातार बिजली न आने से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कुछ इलाकों में पेयजल सप्लाई भी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.