लखनऊ, अप्रैल 6 -- माल ब्लाक की गोड़वा बरौकी पंचायत स्मार्ट ग्राम पंचायत बनेगी। गांव में इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस को मजबूत किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं और योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। क्योंकि गोड़वा बरौकी को मंडल स्तर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत चयनित किया गया है। पंचायत को दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि यह योजना प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों को आत्मनिर्भर, स्मार्ट और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि इससे मिलने वाली धनराशि से पंचायत भवन में इंटरनेट, स्मार्ट टीवी, कम्प्यूटर, बायोमीट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी, रूफ टाप सोलर पैनल, फोटो कापियर मशीन आदि कि व्यवस्थाएं की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.