सोनभद्र, अगस्त 21 -- सोनभद्र,संवाददाता। जनपद के विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास,आईसीटी लैब और कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे बच्चों का सीखने का अनुभव अधिक रोचक, सहज और प्रभावी बन रहा है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से कठिन विषयों को चित्र, वीडियो, डिजिटल कंटेंट और गतिविधि आधारित शिक्षण के जरिए सरलता से समझाया जा रहा है। वहीं आईसीटी लैब एवं कंप्यूटर शिक्षा से विद्यार्थी तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनमें विषयों के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और डिजिटल कौशल भी ...