लखीसराय, मई 1 -- कजरा, एक संवाददाता। जिले में विज्ञान और गणित विषय की पढ़ाई को अधिक प्रभावी, रोचक और प्रयोगात्मक बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा सभी मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा कक्षा 6 से 8 तक विज्ञान-गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को "प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग" कार्यक्रम से जुड़ने का निर्देश जारी किया गया है। यह पहल राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के मार्गदर्शन में अप्रैल 2026 से लागू की जा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित न रखते हुए उन्हें गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से विषयों की गहराई से समझ विकसित कराना है। विभाग का मानना है कि जब बच्चे प्रयोग और परियोजनाओं के जरिए सीखेंगे, तो उनकी तार्किक क्...