रांची, सितम्बर 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में कृषि को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और जलवायु-अनुकूल बनाने की दिशा में नेपाल हाउस स्थित कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के कार्यालय कक्ष में इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फोर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी) के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की कृषि व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने और कृषि संबंधी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आईसीआरआईएसएटी की विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस तकनीक के माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में किस प्रकार की फसलें उगाई जा रही हैं, किस भूमि पर कौन-सी फसल के लिए उपयुक्त परिस्थितियां हैं, अपलैंड क्षेत्रों में किस तरह की खेती हो रही है और विभिन्न क्षेत्रों मे...