कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भारत के सतत विकास और आर्थिक प्रगति के लिए ब्लू इकोनॉमी को बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए तकनीक व नवाचार की मदद से ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करें। यह बात भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय के सचिव डॉ. एम रविचंद्रन ने कही। कहा, समुद्र से मिलने वाले संसाधनों का उपयोग ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और पानी की जरूरतों को पूरा करने में कैसे किया जा सकता है, इस पर वैज्ञानिक अनुसंधान और मजबूत नीतियां बनाना जरूरी है।आईआईटी कानपुर के कोटक स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी की ओर से 'स्वस्तिभवतु' शृंखला के चौथे व्याख्यान का आयोजन हुआ। रावत फैमिली ट्रस्ट की मदद से आयोजित व्याख्यान का उद्देश्य सस्टेनेबिलिटी से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों और छात्रों के बीच संवाद को बढ़ाना है। डॉ. एम रविचंद्रन ने ब्लू इकोनॉमी: भारत के अवसर और चुनौतियां विषय पर व...