गंगापार, दिसम्बर 15 -- पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कमलानगर बहरिया में कॅरियर मेला एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजिन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता सिंह ने शुभारम्भ किया। पीएन सिंह ने कहा कि अब समय है कि हमारे विद्यालय तकनीक के साथ शिक्षा को आगे ले आएं। तभी हम विकसित राष्ट्र का सपना पूरा कर पाएंगे। जबकि गीता सिंह ने लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि एक पढ़ीं लिखी महिला सामाजिक सुधार करने में अग्रणी भूमिका निभाती है और महिला शसक्तीकरण का मिसाल बनती है। विशिष्ठ अतिथि रवि प्रकाश द्विवेदी जिला पंचायत राज अधिकारी ने छात्रों को करियर से संबंधित टिप्स दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षक योजना बनाकर छात्र समूहों को उनकी आ...