गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से आयोजित 12वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम 'गुरु-दक्षता' का 28 दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त हुआ। अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि युवा शिक्षकों को अकादमिक नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शोध, तकनीकी दक्षता और प्रभावी संवाद कौशल से सक्षम बनना होगा, ताकि वे बदलते शिक्षा परिदृश्य में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

मुख्य अतिथि का संदेश मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना...