गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं विज्ञान विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को पंचायत भवन कल्याणपुर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि आज एआई का युग है। जहां तकनीक के माध्यम से सुविधाएं बढ़ी हैं। वहीं साइबर अपराधों की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट एक ओर वरदान है, तो दूसरी ओर इसके दुरुपयोग से गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में इंटरनेट और एआई का सुरक्षित, संतुलित एवं जिम्मेदार उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उससे पहले कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला सूचना-विज्ञान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.