जमुई, मार्च 1 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील सरकारी परिसरों में लगे सभी कैमरों की कार्यशीलता हर हाल में सुनिश्चित की जाए ताकि जिले का कोना-कोना निगरानी के दायरे में रहे। उक्त बातें डीएम श्री नवीन ने बैठक करते हुए पदाधकारियों से कही। बैठक के दौरान सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए कैमरों के फुटेज के सुरक्षित रखरखाव और उनके त्वरित विश्लेषण पर विशेष जोर दिया गया। इस पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सीसीटीवी की क्रियाशीलता की नियमित भौतिक जांच करेंगे। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से अभेद्य बनाने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्ष...