नई दिल्ली, फरवरी 16 -- कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अर्थात एआई के शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में शुरू होना ऐसी ऐतिहासिक घटना है, जिससे देश में एआई को बहुत बल मिलने वाला है। यहां यह तथ्य किसी खुशखबरी से कम नहीं कि एआई के मामले में दुनिया में भारत तीसरे स्थान पर है। भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन हैं। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी टूल के अनुसार, भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में दुनिया का तीसरा सबसे प्रतिस्पर्द्धी देश बनकर उभरा है। भारत के तेजी से बढ़ते तकनीकी तंत्र, उसके लिए उचित परिवेश और सशक्त प्रतिभाओं का इसमें बड़ा योगदान है। यह एक सर्वज्ञात तथ्य है कि भारत अच्छे कंप्यूटर इंजीनियरों का देश है। एआई के मोर्चे पर हमारे इंजीनियर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, यहां हमें बहुत कुछ करने की जर...