जमशेदपुर, फरवरी 27 -- शिक्षा और तकनीक को समाज की अंतिम कतार तक पहुंचाने के संकल्प के साथ गुरुवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में उन्नत भारत अभियान का उद्घाटन किया गया। सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक चले समारोह ने संस्थान की शोध क्षमता और ग्रामीण विकास की आवश्यकताओं के बीच एक मजबूत सेतु निर्माण की नींव रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना की मंगल ध्वनियों के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। आरसीआई प्रमुख डॉ. शक्ति प्रसाद ने अभियान की अवधारणा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत की वास्तविक समस्याओं का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब शैक्षणिक संस्थान अपनी तकनीकी विशेषज्ञता को सीधे गांवों के साथ साझा करें। विशिष्ट अतिथि डॉ. पी. के. सिंह ने तकनीकी सहयोग को व्यावहारिक और टिकाऊ...