काशीपुर, मई 15 -- काशीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें खेती की इसी नई सोच की झलक देखने को मिली। चर्चा फसल उगाने से आगे बढ़कर उसे बेहतर कीमत दिलाने पर केंद्रित रही। गोष्ठी बासमती धान और मसाला उत्पादों का मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण विषय पर थी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किसानों से तकनीक आधारित खेती अपनाने का आह्वान किया। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने कहा कि ऊधम सिंह नगर की मिट्टी और जलवायु बासमती धान के लिए बेहद उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक खेती, संतुलित उर्वरक प्रयोग और आधुनिक तकनीकों से किसान निर्यात बाजार तक पहुंच सकते हैं। डॉ. निर्मला भट्ट ने धान की बीमारियों और उनकी रोकथाम के उपाय बताए। जबकि गन्ना अनुसंधान केंद्र के डॉ. संजय कुमार ने...