मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में तकनीकी समस्या के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण का पहला चरण पूरा नहीं हो सका। सर्वेक्षण के दूसरे दिन शनिवार को कुछ इलाकों में फील्ड असेसमेंट कर केंद्रीय टीम पटना लौट गई। टीम को ऐप से जुड़ी समस्या के कारण काम में परेशानी का सामना करना पड़ा।सूत्रों के मुताबिक, प्रावधान के तहत विशेष ऐप पर सर्वे को लेकर इलाका आदि की जानकारी मिलती है। फिर वहां की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जरूरी जानकारी अपलोड करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में बार-बार तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही थी। काफी देर लग रहा था। संभव है तकनीकी खामी दूर होने पर केंद्रीय टीम दोबारा पहुंचे। यह भी पढ़ें- महापौर को निरीक्षण में मिले अवैध झुग्गियों में बिजली कनेक्शन हालांकि, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस बीच पटना जा...