तकनीकी समस्याओं का दस दिन में होगा समाधान
वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से गुरुवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (ज्ञान-भारतम्) के अंतर्गत विश्वविद्यालय में संचालित दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। कुलपति ने संस्कृति मंत्रालय और विश्वविद्यालय के बीच एमओयू से जुड़ी तकनीकी बाधाओं के शीघ्र समाधान का आग्रह भी किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक पांडुलिपि-सम्पदा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि एमओयू से संबंधित सभी तकनीकी बाधाओं का समाधान अगले दस दिनों के भीतर सुनिश्चित कराया जाएगा। बता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.