रांची, जुलाई 12 -- रांची, संवाददाता। अमीनों को तकनीकी श्रेणी में शामिल करने और आउटसोर्सिंग कंपनियों से नियुक्ति नहीं करने की मांग को लेकर रविवार को झारखंड राज्य अमीन संघ ने मोरहाबादी में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी तो संघ आंदोलन करेगा। बैठक की अध्यक्षता कुंदन कुमार ठाकुर ने की। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे अमीनों ने अपने हक और अधिकारों की मांगों को लेकर जल्द आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। बैठक में राज्य के सभी जिलों से अमीन सदस्य पहुंचे। संघ के सदस्य रामलाल महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से हम अमीनों की मांगों पर किसी प्रकार की कोई करवाई नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का कल से चरणबद्ध आंदोलन सरकार और विभाग...