लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- कस्बा के रामाश्रय इंटर कॉलेज में अश्वनी महिला कल्याण समिति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया और नरेंद्र रस्तोगी मौजूद रहे। संचालन कवि डॉ गोविंद गुप्ता ने किया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त रूप से मां वीणा पाणि चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया है। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं और गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां और अपने विकास कार्यों का खाका खींचते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सुदक्ष युवा और सुरक्षित भविष्य के तहत 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कुशलता का लोहा मनवाने के लिए व्यापार और तकनीक क्षेत्र...