प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उप्र प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गया है। अभ्यर्थी 30 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित लिंक के माध्यम से आवेदन विवरण भर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को फार्मसेट का प्रिंट आउट लेकर सभी संलग्नकों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ पदवार अलग-अलग लिफाफों में भरकर 20 फरवरी शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय के गेट संख्या-3 स्थित डाक अनुभाग काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक से जमा करना अनिवार्य होगा। आयोग के अनुसार उप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड विभाग में प्रशिक्षक के 14 प्रकार के कुल 46 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों की लिखित परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2025 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.